गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस का मानसून प्लॉन, कंपनी कर्मचारियों के ड्यूटी टाइम में बदलाव; वर्क फ्रॉम होम का विकल्प

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में मानसून सीजन के समय होने वाली बरसात से लगने वाले ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने स्पेशल रणनीति बनाई है. ट्रैफिक पुलिस की सलाह पर यहां की बड़ी-बड़ी कंपनियां अब मानसूनी बारिश के दौरान अपने कर्मचारियों की ड्यूटी के समय में बदलाव करेगी.

TRAFFIC POLICE

हेल्पलाइन नंबर जारी

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस द्वारा बनाई गई इस रणनीति के तहत प्राइवेट कंपनियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9999981800 जारी किया गया है, जिसपर 24×7 सेवाएं उपलब्ध रहेगी. इस नंबर पर कंपनियां ट्रैफिक से जुड़ी समस्या शेयर करने के साथ- साथ अपने कामकाज का शेड्यूल भी साझा कर सकती हैं, ताकि ट्रैफिक संचालन को बेहतर तरीके से कंट्रोल किया जा सकें.

इस रणनीति पर चर्चा के लिए ट्रैफिक डीसीपी डॉ. राजेश मोहन और एसीपी सत्यपाल यादव ने बड़ी कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक करना शुरू कर दिया है. खासकर साईबर पार्क की कंपनियों को लेकर विशेष फोकस किया गया है. डॉ. मोहन ने कंपनी कर्मचारियों के ड्यूटी समय में बदलाव और पिक एंड ड्राप की व्यवस्था को व्यवस्थित करने का सुझाव दिया. उनकी इस पहल पर कंपनियों ने सहमति जताई है. इससे कर्मचारी जलभराव और ट्रैफिक जाम की जकड़न से बचेंगे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

साईबर पार्क का सर्वे करेगी पुलिस

ट्रैफिक पुलिस दिल्ली- जयपुर हाइवे के पास साईबर पार्क की कंपनियों के वाहनों का सर्वे करेगी, ताकि वाहनों की सही संख्या का आंकड़ा जुटाकर बारिश के दौरान ट्रैफिक की स्थिति के हिसाब से ड्यूटी समय में बदलाव किया जा सकें. इसके अलावा, भारी बारिश के दौरान कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम का विकल्प दिया जाएगा. एंबियंस माल के आसपास ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए काम किया जाएगा. भारी बारिश में निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.