एक- दो नहीं, बल्कि पूरे 4 चोराहों के ट्रैफिक जाम से मिलेगी आजादी; गुरुग्राम में यहां पर बनेगा नया फ्लाईओवर

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में शहर के अंबेडकर चौक (सेक्टर 45, 46, 51 व 52 के चौराहे) को ट्रैफिक जाम से छुटकारा दिलाने के लिए विकास मार्ग पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा. 52 करोड़ की लागत से बनने वाले इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अगली साल के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा.

Flyover Bridge 2

CM के सामने रखा जाएगा प्रोजेक्ट

गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने बताया कि गत वर्ष इस चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण करने का प्रस्ताव सीएम नायब सैनी के सामने रखा गया था. उनकी मंजूरी के बाद एक कंपनी को इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी. अब इस सलाहकार कंपनी ने 52 करोड़ रुपए की DPR तैयार कर GMDA को सौंप दी है. जीएमडीए ने 31 मई तक इस फ्लाईओवर के निर्माण का टेंडर लगाने की योजना बनाई है. 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली GMDA की बैठक में इस प्रोजेक्ट को रखा जाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

डेढ़ साल में बनकर तैयार

विकास मार्ग पर प्रस्तावित करीब 400 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर दोनों साइड टू- लेन बनाया जाएगा. गुरुग्राम- सोहना रोड की तरफ बनने वाले इस फ्लाईओवर के निर्माण के बाद दावा किया जा रहा है कि इससे इन चौराहों पर काफी हद तक ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी. इस फ्लाईओवर के निर्माण का सेक्टर 45, 46, 51 व 52 के अलावा सेक्टर- 44, 47, आरडी सिटी, ग्रीनवुड सिटी, मेफिल्ड गार्डन, इंदिरा कॉलोनी, आर्किड आईलेंड के अलावा गांव झाड़सा, समसपुर, वजीराबाद, कन्हेई, सुशांत लोक- 2 और 3 के निवासियों को फायदा पहुंचेगा. टेंडर आवंटन करने के डेढ़ साल के भीतर इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.