अब मात्र ढाई घंटे में पहुंचेंगे गुरुग्राम से जयपुर, नए बांदीकुई एक्सप्रेसवे से सफर होगा आसान

गुरुग्राम | हरियाणा की साईबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) से राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अब उन्हें इस दूरी को तय करने में 4 घंटे नहीं बल्कि 2 से ढाई घंटे का समय लगेगा. इसके लिए राजस्थान में बांदीकुई से जयपुर तक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अगले महीने के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा.

Amritsar Jamnagar Expressway compressed

30 मिनट में पहुंचेंगे जयपुर

जून महीने से इस एक्सप्रेसवे को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है. 67 किलोमीटर लंबे फोरलेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे पर 125 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से वाहन दौड़ सकेंगे. इससे बांदीकुई से जयपुर की दूरी मात्र 30 मिनट में पूरी होगी, जबकि वर्तमान में एक घंटे से ज्यादा समय लगता है.

इस एक्सप्रेसवे के चालू होने पर गुरुग्राम से जयपुर जाने के लिए दो बेहतर मार्ग हो जाएंगे. फिलहाल, जयपुर जाने के लिए अधिकतर लोग दिल्ली- जयपुर हाईवे (NH- 48) का इस्तेमाल करते हैं. बांदीकुई- जयपुर एक्सप्रेसवे चालू होने के बाद ज्यादातर वाहन चालक खासकर दिल्ली की ओर से आने वाले दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से होते हुए जयपुर पहुंचेंगे. उन्हें इस रूट से सफर करने पर करीब 2 घंटे तक समय की बचत होगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

नए एक्सप्रेसवे का मिलेगा फायदा

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच ट्रैफिक कनेक्टिविटी बेहतर करने के उद्देश्य से दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है. 1380 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम से रणथंभोर तक के हिस्से को विधिवत रूप से चालू किया जा चुका है.

जयपुर दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नहीं पड़ता है. इसी वजह से दिल्ली, गुरुग्राम से आने वाले वाहन चालक इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करते हैं लेकिन अब दौसा मोड़ के नजदीक बांदीकुई से लेकर जयपुर तक नया फोरलेन एक्सप्रेसवे लगभग बनकर तैयार हो चुका है. इसके चालू होने से जयपुर दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.