गुरुग्राम | दिल्ली- NCR में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनों में अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है. रेलवे के इस कदम से यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी.
इन ट्रेनों में बढ़ाई गई डिब्बों की संख्या
- ट्रेन नंबर 22471/72, बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस में बीकानेर से 1 से 31 जुलाई तक और दिल्ली सराय से 3 जुलाई से 2 अगस्त तक सेकेंड एसी का एक डिब्बा व थर्ड एसी के 2 डिब्बे बढ़ाए गए हैं.
- दिल्ली सराय रोहिल्ला से उदयपुर के लिए सफर करने वाली चेतक एक्सप्रेस ट्रेन में दोनों तरफ से सेकेंड एसी का एक डिब्बा व थर्ड एसी के 2 कोच बढ़ाए गए हैं.
- अजमेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक द्वितीय कुर्सीयान बढ़ाया गया है.
- जयपुर से दिल्ली कैंट जाने वाली सैनिक एक्सप्रेस में एक द्वितीय शयनयान बढ़ाया गया है.
- जयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला जाने वाली डबल डेकर ट्रेन में एक वातानुकूलित कुर्सीयान बढ़ाया गया है.
यात्रियों को मिलेगा आरामदायक सफर
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गुरुग्राम से होकर गुजरने वाली करीब आधा दर्जन ट्रेनों में अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या बढ़ाई गई है. इससे यात्रियों को बेहतर सफर का अनुभव मिलेगा. डिब्बों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को बैठने और सोने के लिए सीटें मिलेगी. इससे उनका सफर आरामदायक हो सकेगा.
