हरियाणा के इस जिले को मिलेगी नए बस स्टैंड की सौगात, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

गुरुग्राम | हरियाणा तरक्की के मामले में नित नए आयाम छू रहा है. प्रदेश विकास के रास्ते पर अग्रसर है. इसी दिशा में अब हर जगह नए बस स्टैंड बनाने की कवायद चल रही है. गुरुग्राम (Gurugram) के सेक्टर 36 में भी नया बस स्टैंड बनाया जाएगा. इस विषय में एचएसआईआईडीसी द्वारा रोडवेज विभाग को जमीन हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके बाद, बस स्टैंड के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. ऐसा अनुमान है कि आने वाले 2 सालों के अंदर गुरुग्राम वासियों को नए बस स्टैंड की सौगात मिल जाएगी.

Modern Bus Stand

पुराने बस स्टैंड की स्थिति खराब

इस बस स्टैंड के बनाने के बाद जिले और प्रदेश के लोगों को रोडवेज और प्राइवेट बसों में सफर करने में काफी सहूलियत मिल पाएगी. रोडवेज डिपो के अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा बस स्टैंड की बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी है और कई बार यहाँ प्लास्टर गिरने की भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. वर्तमान में जो बस स्टैंड है, वह भीड़भाड़ वाले इलाके में है. इस कारण यात्रियों को और आम जनता को भी काफी परेशानी होती है. नए बस स्टैंड के निर्माण के बाद इन सभी समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

नए बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. यहां यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी. वहीं, ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए अस्थायी तौर पर ऑटो खड़े करने की जगह दी जाएगी. यहां से दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब और अन्य राज्यों के लिए बस सेवा संचालित की जाएगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts