गुरुग्राम के इस सेक्टर में 20 से ज्यादा सड़कें होंगी चकाचक, लोगों ने जताई खुशी

गुरुग्राम | हरियाणा में साईबर सिटी गुरुग्राम (Gurugram) की जनता के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां सेक्टर- 41 में सड़कों की बदहाल स्थिति से जूझ रहे लोगों को बहुत जल्द राहत पहुंचेगी. नगर निगम की ओर से इस सेक्टर की 20 से अधिक सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा. इस संबंध में निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Road Sadak

लोगों ने जताई खुशी

सेक्टर में बदहाल सड़कों को दुरुस्त कराने को लेकर पिछले काफी समय से मांग उठाई जा रही थी. लोगों का पैदल चलना दूभर हो रहा था. ऐसे में नगर निगम द्वारा इन सड़कों की मरम्मत कार्य के लिए करीब 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. निगम द्वारा मई महीने के आखिर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सेक्टर में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा. नगर निगम के इस फैसले पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है.

कई बार हो चुके हैं हादसे

नगर निगम की योजना के अनुसार सेक्टर-41 की लगभग सभी सड़कें जर्जर हालत में पहुंच चुकी है. सेक्टर की मार्केट में व एंट्री प्वाइंट्स पर सड़कों पर बड़े- बड़े गड्ढे हो चुके हैं. ऐसे में यहां हर समय हादसा होने की आंशका बनी रहती है. नगर निगम द्वारा लोगों की इस परेशानी को दूर करने के लिए 20 से अधिक सड़कों पर रि- कारपेंटिंग करने की योजना बनाई गई है. इनमें 8 मीटर, 12 मीटर और 18 मीटर चौड़ी सड़कें शामिल हैं.

सेक्टर- 41 में एक दर्जन से ज्यादा सड़कों को रि- कारंपेंटिग करवाया जायेगा. इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है. मई महीने के पहले सप्ताह तक सेक्टर में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा. इससे लोगों का सफर आसान व सुरक्षित होगा- अजय पंघाल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में बनेगी नई अनाज मंडी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.