डेरा प्रमुख राम रहीम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखिये वीडियो

 गुरुग्राम । डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो किसी अस्पताल का बताया जा रहा है. राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी पाए जाने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में रखा गया था.

Ram Rahim

राम रहीम पैरोल के लिए कई बार याचिका लगा चुके हैं

किसी ने कड़ी सुरक्षा के बीच इस वीडियो को बनाया है. जिसमें राम रहीम भारी पुलिस बल के साथ किसी अस्पताल में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो बनाने वाली साइड में राम रहीम ने हाथ जोड़कर प्रणाम भी किया, उसके बाद अस्पताल के कमरे के अंदर चले गए. गौरतलब है कि राम रहीम पैरोल के लिए कई बार याचिका लगा चुके हैं. अपनी मां की बीमारी और इलाज का हवाला देते हुए भी उन्होंने कई बार पैरोल की मांग की है.

भारी सुरक्षा बल के साथ अस्पताल में लाया गया

इसके बाद भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया और बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के अस्पताल में उन्हें उनकी मां से मिलने के लिए ले  जाया जा रहा है. वह पूरा दिन अस्पताल में रहेंगे और शाम को उन्हें वापस जेल में डाल दिया जाएगा. उन्होंने बहुत बार अपनी मां की बीमारी का हवाला देते हुए पैरोल की मांग की है, लेकिन अभी तक उन्हें एक भी छुट्टी 24 अक्टूबर को ही दी गई थी. इसके लिए सीएम ने कहा था कि स्थानीय जेल प्रशासन के पास 1 दिन की छुट्टी का अधिकार होता है. अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किसने बनाया है, लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में बनेगी नई अनाज मंडी
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.