गुरुग्राम में फाइव स्टार होटल में की 3 गरीब लड़कियों की शादी, फिर अपनी बेटी को किया विदा

गुरुग्राम | हरियाणा के जिला गुरुग्राम में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां एक पिता ने अपनी बेटी की शादी से पहले 3 गरीब लड़कियों का कन्यादान किया. गुरुग्राम के रोहतास बेदी ने जिस फाइव स्टार होटल में अपनी बेटी की शादी कराई, उसी होटल में उन्होंने अपनी बेटी की शादी से पहले 3 गरीब लड़कियों की शादी करवाई.

Shadi marriage vivah

रोहतास बेदी के मुताबिक, उन्होंने समाज को यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे अपनी बेटियों की शादी तो बहुत धूमधाम से करते हैं, लेकिन अगर लोग उन गरीब लड़कियों की शादी अपनी बेटी के मंडप में और स्टेज पर करेंगे तो गरीब लड़कियों का भी भला होगा.

एक दुल्हन के पिता का हुआ निधन

रोहतास बेदी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की सगाई के दिन ही तय कर लिया था कि वह अपनी बेटी की शादी से पहले चार गरीब लड़कियों की शादी उसी फाइव स्टार होटल में कराएंगे, लेकिन एक लड़की के पिता का निधन हो गया, जिसके कारण वह नहीं पहुंच सके. तीन बेटियों की शादी धूमधाम से की गई.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम की यूनिटेक हार्मनी को मिला फाइनल कम्पलीशन सर्टिफिकेट, 400 परिवारों को राहत

सपने में भी नहीं की थी कल्पना

इस शादी समारोह के बाद परिवार के लोग भी खुश नजर आए. दुल्हन के पिता संजय की मानें तो उन्हें भी उम्मीद नहीं थी कि वह अपनी बेटी की शादी 5 सितारा होटल में कर पाएंगे. वह इस बात से बेहद खुश हैं कि उनकी बेटी की शादी बिना कोई कर्ज लिए इतने धूमधाम से एक आलीशान होटल में हुई.

दूल्हे पक्ष के लोगों ने भी इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके भाई की शादी फाइव स्टार होटल में हुई जो उनके लिए एक सपना था. वहीं, दूल्हे के भाई जितेंद्र ने बताया कि हम मजदूर हैं और हमें उम्मीद नहीं थी कि हमारे भाई की शादी इतने आलीशान होटल में होगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.