हरियाणा में बढ़ेगा रेल नेटवर्क का दायरा, इन शहरों के बीच बिछेगी नई रेलवे लाइन

गुरुग्राम | रेलयात्रियों के सफर को आसान बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में गढ़ी हरसरू से फर्रुखनगर होते हुए झज्जर तक के क्षेत्र को रेलमार्ग से जोड़ा जाएगा. 36 किलोमीटर लंबाई के इस रेल मार्ग की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है. वहीं, करनाल से यमुनानगर तक नई रेलवे लाइन की DPR भी तैयार करवाई जा रही है. इस रेल मार्ग की लंबाई करीब 65 किलोमीटर है. ये बात हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को हरियाणा रेल अवसरंचना विकास निगम (HRIDC) की 31वीं बोर्ड बैठक में समीक्षा करने के बाद कही.

Indian Railways Train 1

बैठक में दी गई जानकारियां

बैठक में मानेसर- पातली रेलवे लाइन, कुरूक्षेत्र एलिवेटिड ट्रैक और प्रस्तावित ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. मुख्य सचिव ने हरियाणा में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के कुशल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए समय पर पूरा होने और हितधारकों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में पर्यावरण को प्राथमिकता, बसई में पक्षियों की आवाजाही पर सर्वे शुरू

बैठक में बताया गया कि उत्तरी सर्कल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने पातली- मानेसर के चालू करने को लेकर पातली यार्ड के रिमॉडलिंग को मंजूरी प्रदान कर दी है. हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (HORC) का पातली में भारतीय रेलवे नेटवर्क के साथ जुड़ाव हो गया है.

EORC के लिए अध्ययन शुरू

सोनीपत को बागपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर के रास्ते पलवल से जोड़ने वाले ईस्टर्न ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (EORC) के लिए अध्ययन शुरू हो गया है. यह कार्य उत्तर प्रदेश सरकार ने HRIDC को सौंपा हुआ है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.