गुरुग्राम में वार्ड और डिवीजन को लेकर नहीं रहेगा कोई असमंजस, निगम ने चारों जोन को बराबर भागों में बांटा

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम नगर निगम ने चारों जोन का नक्शा बदल दिया है और नई सीमा का निर्धारण कर दिया है. निगम द्वारा अब चारों जोन को बराबर वार्डों में बांटा गया है. इसे यह फायदा होगा कि अब वार्ड और डिवीजन को लेकर लोगों में किसी प्रकार की कोई असमंजस नहीं रहेगा. बता दें कि जोन 1 में 8 वार्ड, 2 और 3 में 10- 10 वार्ड और ज़ोन 4 में 8 वार्डों को शामिल किया गया है.

Gurugram City Town

लोगों की परेशानी होगी दूर

इससे पहले एक वार्ड 2 जोन में बांटा गया था, जिससे लोगों को असमंजस रहता था. वह कभी इस जोन के अधिकारियों से मिलते थे, तो कभी दूसरे जोन के अधिकारियों से वार्ड और जोन आपस में बंटे होने के कारण लोग परेशान हो रहे थे. हाल ही में संपन्न हुए निकाय चुनाव के दौरान नई वार्डबंदी की गई थी. इस दौरान वार्डों की संख्या को बढ़ाकर 36 कर दिया गया था. इससे पहले यह संख्या 35 थी. अब इन चारों जोन और डिवीजन को बराबर हिस्सों में बांट दिया गया है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में शुरू हुए 10 नए नागरिक सुविधा केंद्र, अब घर के पास मिलेंगी सरकारी सेवाएं

पार्षदों और विधायकों को भी नहीं होगी दिक्कत

इससे पार्षदों और विधायकों को भी वार्डों को लेकर समस्या नहीं रहेगी. इससे पहले लोगों को अपने कामों के लिए अलग- अलग जगह और अधिकारियों के पास चक्कर लगाने पड़ रहे थे. जोन के अनुसार, डिवीजन को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि आम जनता के साथ पार्षदों व विधायकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना रहे. इंजीनियरिंग विंग को 8 डिवीजन में बांटा गया है. इससे पहले 7 डिवीजन बनी हुई थी. बादशाहपुर विधानसभा में आने वाले वार्डों को अलग- अलग जोन में बांट दिया गया है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts