फरीदाबाद से गुरुग्राम जाने वाली यह सड़क आज रात से हो जाएगी बंद, वाहन चालक इन रूट्स का करें इस्तेमाल

फरीदाबाद | गुरुग्राम से फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज स्थित चिमनी बाई धर्मशाला चौक का निर्माण कार्य शनिवार यानि कल से शुरू हो रहा है, जिसके चलते इस चौक से वाहनों की आवाजाही को 1 महीने के लिए बंद कर दिया गया है. शुक्रवार यानि आज रात से यह प्रतिबंध लागू हो जाएगा. इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने एडवाइजरी जारी कर दी है.

Smart Sadak Road

फरीदाबाद मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (FMDA) द्वारा NIT- 3 स्थित 3 किलोमीटर लंबे तिकोना पार्क- चिमनी बाई धर्मशाला रोड का निर्माण कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है और अब चौक- चौराहों को नए सिरे से संवारने का काम किया जा रहा है. इसी के तहत, चिमनी बाई धर्मशाला चौक का निर्माण कार्य आज रात से शुरू हो रहा है.

यहां पर रहेगी बेरिकेडिंग

सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार रात से डीसीपी NIT चौक पर बेरिकेडिंग कर चिमनीबाई धर्मशाला की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी. इसी प्रकार ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज से बीकानेर मिष्ठान भंडार पर बेरिकेडिंग की जाएगी. मुल्ला होटल की तरफ से आवाजाही करने वाले वाहनों के लिए पराग मेडिकल स्टोर के बाद पास बेरिकेडिंग कर रास्ते को बंद किया जाएगा. इसी प्रकार केएल मेहता कॉलेज के पास बेरिकेडिंग की जाएगी.

यह भी पढ़े -  रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 14 अक्टूबर को 5 ट्रेनों का बदला रूट; सफर से पहले देखें लिस्ट

इन रूटों का करें इस्तेमाल

चिमनीबाई धर्मशाला चौक के आसपास जाम से बचने लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए हैं. नीलम चौक से सैनिक कॉलोनी, गुरुग्राम को जाने वाले हल्के वाहन चालक मेट्रो मोड से ईएसआईसी चौक होते हुए सैनिक कॉलोनी मस्जिद चौक पहुंच सकते हैं. हाईवे से आने वाले भारी वाहन चालक बाटा हार्डवेयर चौक, वहां से प्याली चौक मस्जिद मोड़ होते हुए गुरुग्राम, एसजीएम नगर और मुल्ला होटल पहुंच सकते हैं. यातायात पुलिस की ओर से सभी चौक- चौराहों पर जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस तैनात किया गया है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.