गुरुग्राम में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में ग्रामीणों ने किया हंगामा, ये है बड़ा कारण

गुरूग्राम | बुधवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम में हंगामा हो गया. गुरुग्राम के बसई गांव में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जेजेपी के स्थापना दिवस की रैली का न्योता देने पहुंचे थे. मगर इसी दौरान गांव के लोगों ने कार्यक्रम में हंगामा कर दिया, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हो गया. मौके पर सुरक्षा सतर्क हो गए. हालांकि, कार्यक्रम में केवल हंगामा ही हुआ.

Dushyant Choutala 1

क्या है मामला

बता दें कि जूडो की एशिया चैंपियन सिमरन कटारिया को सम्मानित नहीं करने पर उसके परिजन और ग्रामीण भड़क उठे. मिली जानकारी के मुताबिक, डिप्टी सीएम से सम्मानित करवाने के लिए भोपाल से इंटरनेशनल खिलाड़ी को उसे बुलाया गया था. मगर जब पता चला कि सिमरन को डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला द्वारा सम्मानित नहीं किया जाएगा तो उसके परिवार वालों और ग्रामीणों ने जमकर बवाल कर दिया.

यह भी पढ़े -  रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 14 अक्टूबर को 5 ट्रेनों का बदला रूट; सफर से पहले देखें लिस्ट

डिप्टी सीएम को नहीं थी जानकारी

बताया जा रहा है कि सिमरन को सम्मानित करने के लिए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पास किसी भी तरह की जानकारी नहीं आई थी. यही कारण रहा कि डिप्टी सीएम इस बात से अनजान रहे. उसके बाद जब ग्रामीणों को पता चला कि सिमरन को सम्मानित नहीं किया जाएगा, उसके बाद उन्होंने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.