हरियाणा बोर्ड की ओपन स्कूल परीक्षा के लिए 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, इस तारीख के बाद लगेगी लेट फीस

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने फरवरी/ मार्च 2026 में होने वाली 10वीं और 12 वीं ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. परीक्षार्थी 24 नवंबर से बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते है. यह आवेदन सीटीपी, ओसीटीपी, री- अपीयर, अतिरिक्त विषय, अंको में सुधार और पूर्ण विषयों में अंक सुधार जैसी सभी श्रेणियों के लिए होगा.

BSEH Haryana Board

कितना होगी परीक्षा फीस

बोर्ड अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया है कि 10वीं रि अपीयर, आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षा के लिए 1150 रुपए एवं सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा के लिए 1250 रुपए परीक्षा फीस निर्धारित की गई है. उन्होंने बताया कि 12वीं रि- अपीयर, आंशिक व पूर्ण विषय अंक सुधार की परीक्षा के लिए 1200 रुपए एवं सीटीपी, ओसीटीपी, अतिरिक्त विषय श्रेणी की परीक्षा के लिए 1300 रुपए परीक्षा फीस निर्धारित की गई है.

2 दिसंबर के बाद लगेगी लेट फीस

परीक्षार्थी बिना लेट फीस के 24 नवंबर से 2 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है. जो परिक्षार्थी निर्धारित तिथियों में आवेदन नहीं कर पाते है, वे परिक्षार्थी 100 रुपए लेट फीस सहित 3 दिसंबर से 11 दिसंबर तक, 300 लेट फीस सहित 12 दिसंबर से 21 दिसंबर तक तथा 1000 रुपए लेट फीस के साथ 22 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है.

बोर्ड अध्यक्ष ने कहा है कि ऑनलाइन आवेदन के संबंध में सभी दिशा- निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. परिक्षार्थी सभी दिशा- निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने के बाद ही आवेदन सुनिश्चित करें. अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन को मान्य नहीं होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.