हरियाणा: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड अध्यक्ष ने इस दिन रिजल्ट जारी होने के दिए संकेत

भिवानी | हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि हरियाणा बोर्ड के 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जून के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है. यह जानकारी हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन ने दी है. हरियाणा बोर्ड की 10वीं और12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 28 अप्रैल से शुरू होगा. आपको बता दें कि दोनों कक्षाओं के परिणाम जून के दूसरे सप्ताह में भी जारी किए जा सकते हैं. यह जानकारी हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह ने साझा की है.

Haryana Board

उन्होंने बताया कि 12वीं कक्षा की निरस्त परीक्षा 28 अप्रैल को दोबारा कराई जाएगी. HBSE अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह, निरीक्षण दस्तां प्रभारी कृष्ण कुमार, सदस्य सुरेश वर्मा ने शनिवार को सरसौद बिचपड़ी परीक्षा केंद्र और बरवाला के परीक्षा केंद्र जाहजपुल का दौरा किया. इस दौरान पाया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराई जा रही है. जब बोर्ड के अध्यक्ष से दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणामों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू हुई थीं और परीक्षा 27 अप्रैल को समाप्त हो रही है.

रद्द 12वीं की परीक्षा 28 अप्रैल को कराने का निर्णय लिया गया है. 28 अप्रैल से प्रदेश के 109 केंद्रों पर मूल्यांकन का काम शुरू किया जाएगा. कक्षा 10वीं के लिए 70 और कक्षा 12वीं के लिए 39 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि जून के दूसरे सप्ताह तक परिणाम घोषित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. इसको लेकर शिक्षा विभाग पूरी तैयारियों में जुटा है. उन्होंने कहा कि इस बार नकल मुक्त परीक्षा कराने पर जोर दिया गया, जिसका असर भी दिख रहा है. इस बार नकल का कम ही मामला सामने आया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.