भिवानी । हरियाणा बोर्ड ने परीक्षा से पहले छात्रों को एक बड़ी राहत दी है. हरियाणा मुक्त विद्यालय सैकेण्डरी /सीनियर सैकेण्डरी की होने वाली Fresh/CTP/Reappear परीक्षा अप्रैल-2021 हेतु ऑन-लाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 10.03.2021 निर्धारित की गई थी.
जिसे अब 2000 रूपये विलम्ब शुल्क के साथ दिनांक 22.03.2021 तक बढा दिया गया है. इच्छुक परीक्षार्थी हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वैबसाईट पर ऑन-लाईन आवेदन कर सकते है. इस संदर्भ में हरियाणा बोर्ड की तरफ से कुछ ही देर पहले एक नोटिस जारी किया गया है.

