हरियाणा बोर्ड ने दिया डीएलएड विद्यार्थियों को एक मर्सी चांस, सितंबर 2025 में यह विद्यार्थी दे पाएंगे परीक्षा

भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले में स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) की तरफ से डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020 और 2021 के छात्रों को सितंबर 2025 में संचालित होने वाली परीक्षाओं के लिए एक मर्सी चांस दिया गया है. बोर्ड के अध्यक्ष पवन कुमार और उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर की तरफ से इस संबंध में जानकारी साझा की गई. जिस भी किसी विद्यार्थी ने डीएलएड प्रवेश वर्ष 2020 में 2021 में एडमिशन लिया था, अब उन्हें सितंबर 2025 में होने वाली परीक्षा के लिए मर्सी चांस दिया जा रहा है.

BSEH Haryana Board

BSEH ने इन विद्यार्थियों को दिया मर्सी चांस

जानकारी देते हुए बताया गया कि उनका परीक्षा परिणाम प्रथम और द्वितीय वर्ष में एक विषय या अधिक विषयों में अनुत्तीकरण होने के कारण डिप्लोमा पूरा नहीं हुआ है, वे सभी छात्र डिप्लोमा पूर्ण करने के लिए अब मर्सी चांस को दे सकते हैं. संबंधित छात्र प्रत्येक वर्ष की परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क 10 हजार रूपये सहित 20 अगस्त 2025 तक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में ऑफलाइन जमा करवा दे.

यह भी पढ़े -  अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में सैनिक स्कूल खारा-खेड़ी ने मचाई धूम, छात्रों ने जीते रिकॉर्ड तोड गोल्ड मेडल

सभी विद्यार्थियों को ऑफलाइन आवेदन फार्म और फोटो संबंधित संस्था से सत्यापित करने के उपरांत बोर्ड कार्यालय में डॉक्यूमेंट जमा करवा देने हैं. अब जो संस्थाएं बंद हो चुकी है, उसे संबंधित छात्र ऑफलाइन आवेदन फार्म संबंधित जिला डाइट से सत्यापित भी करवा सकते हैं.

यदि किसी भी संस्था को आवेदन करने में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी आती है, तो वह ईमेल आईडी assplexam@bseh.org.in व दूरभाष नंबर 01664 254305 का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.