HBSE Datesheet 2024: हरियाणा बोर्ड ने जारी की 10वीं- 12वीं कक्षा की डेटशीट, यहां देखें पूरा शेड्यूल

भिवानी, HBSE Datesheet 2024 | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. इसके तहत, कक्षा 10वीं (नियमित/ मुक्त विद्यालय/ री-अपीयर/ अतिरिक्त/ मर्सी चांस और अंक सुधार) की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 26 मार्च को समाप्त होगी. वहीं, सीनियर कक्षा 12वीं (शैक्षणिक नियमित/ ओपन स्कूल/ री-अपीयर/ अतिरिक्त/ मर्सी चांस और मार्क्स इंप्रूवमेंट) की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी और 2 अप्रैल तक जारी रहेंगी.

Haryana Board

कक्षा 10वीं की डेट शीट

  • 27 फरवरी: पंजाबी (पूरे हरियाणा के लिए)
  • 2 मार्च: हिंदी
  • 5 मार्च: संस्कृत/ उर्दू ड्राइंग/ कृषि/ कंप्यूटर विज्ञान/ गृह विज्ञान/ संगीत हिंदुस्तानी (सभी विकल्प)
  • 7 मार्च: इंग्लिश
  • 12 मार्च: गणित (स्टैंडर्ड/ बेसिक)
  • 15 मार्च: फिजिकल एजुकेशन
  • 19 मार्च: विज्ञान
  • 26 मार्च: सामाजिक विज्ञान

कक्षा 12वी की डेट शीट

  • 27 फरवरी: कम्प्यूटर विज्ञान
  • 1 मार्च: संस्कृत/ उर्दू/ जैव प्रौद्योगिकी
  • 4 मार्च : रसायन विज्ञान/ अकाउंटेंसी/ लोक प्रशासन
  • 6 मार्च: हिंदी (कोर/ ऐच्छिक)
  • 11 मार्च: भौतिक विज्ञान/ अर्थशास्त्र
  • 13 मार्च : राजनीति विज्ञान
  • 14 मार्च: गृह विज्ञान
  • 16 मार्च: पंजाबी
  • 18 मार्च: भूगोल
  • 20 मार्च: शारिरिक शिक्षा
  • 22 मार्च: इंग्लिश (कोर/ ऐच्छिक)
  • 27 मार्च: गणित
  • 28 मार्च: समाजशास्त्र/ उद्यमिता
  • 29 मार्च: हिंदुस्तानी संगीत/ बिजनेस स्टडीज
  • 30 मार्च: फाइन आर्ट्स
  • 1 अप्रैल: इतिहास/ जीव विज्ञान
  • 2 अप्रैल: सैन्य विज्ञान/ नृत्य

आप बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर पूरा टाइम टेबल देख सकते है.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!