भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की तरफ से आज 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. जो भी विद्यार्थी इस बार की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वह अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के इंतजार को खत्म कर दिया है.
रोल नंबर से देख पाएंगे अपना रिजल्ट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से आज यानी 17 मई को परिणाम जारी कर दिया गया है. सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते है. दसवीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक किया गया था. अपना रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपने रोल नंबर की आवश्यकता होगी.
Direct Link 10th Result- Click Here
छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के साथ – साथ अन्य वैकल्पिक तरीके जैसे DigiLocker App या वेबसाइट digilocker.gov.in और SMS के माध्यम से भी चेक कर पाएंगे.
ऑफिशियल वेबसाइट से इस प्रकार देखें परिणाम
- रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा.
- इसके बाद, HBSE माध्यमिक परीक्षा 2025 रिजल्ट पर क्लिक करना होगा.
- अब रोल नंबर सहित जरूरी क्रैडेंशियल दर्ज करने होंगे.
- अब सर्च रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
- अब परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.
- अब आप इसे देख सकते हैं व भविष्य की आवश्यकता के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.
