हरियाणा बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज दोपहर 3 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा बोर्ड के 10वीं विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है क्योंकि हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड आज 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा. दोपहर करीब 3 बजे बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट जारी करेंगे. छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Results

पिछले साल रिजल्ट रहा था 73.18 फीसदी

बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 25 मार्च तक चली थीं. 2,96,329 छात्रों ने परीक्षा दी थी. पिछले साल 10वीं कक्षा का रिजल्ट 73.18 फीसदी रहा था. इसमें भी लड़कियों का परीक्षा परिणाम 76.26 और लड़कों का 70.50 प्रतिशत रहा.

स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें रिजल्ट…

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
  • कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2023 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर मिलेगा.
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद एक विंडो खुलेगी जहां रोल नंबर और कैप्चा आदि दर्ज करना होगा.
  • सबमिट करने के बाद, परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
  • परिणाम का पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंट भी ले सकते हैं.
यह भी पढ़े -  खुशखबरी: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, इन गांवों में खुलेगी नई PHC
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.