15 फरवरी से आयोजित होंगी यह परीक्षाएं, हरियाणा बोर्ड ने जारी की डेटशीट

भिवानी । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा प्रवेश वर्ष 2019 व 2020 के डीएलएड प्रथम वर्ष में प्रवेश वर्ष 2019 के द्वितीय वर्ष की रिअपीयर परीक्षाओं का संचालन 15 फरवरी से करवाया जा रहा है. बता दें कि यह परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी 2022 तक चलेगी. इन परीक्षाओं का तिथि पत्र बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है. पहले इन परीक्षाओं को 5 जनवरी से शुरू किया जाना था,  परंतु कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए इन परीक्षाओं को स्थगित किया गया.

HBSE

रियाणा बोर्ड ने जारी की इन परीक्षाओ की डेटशीट 

अब कोरोना की स्थिति पहले से बेहतर है,  जिस वजह से बोर्ड ने 15 फरवरी से परीक्षा करवाने का फैसला लिया है. इन परीक्षाओ का समय दोपहर 2:00 से सायं 5:00 होगा . वही 25 फरवरी 2022 को संचालित होने वाली परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे रहेगा.

वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इसके अतिरिक्त बाह्य प्रायोंगिक परीक्षा संबंधित जिले की डाइट में तथा भिवानी जिले के छात्र अध्यापकों की बाह्य प्रायोगिक परीक्षा डाइट बिरहीं कला में संचालित होगी. इसके अलावा डी.एल. एड छात्र -अध्यापकों की आंतरिक प्रायोगिक परीक्षा संबंधित शिक्षण संस्थाओं में 9 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक संचालित करवाई जाएंगी. संबंधित डाइट एवं शिक्षण संस्थान बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन भरने के लिए 9 फरवरी 2022 से बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.