भिवानी, HBSE 10th- 12th Result | हरियाणा विद्यालय द्वारा आयोजित की गई दसवीं और बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं के बाद अब बेसब्री से सबको रिजल्ट का इंतजार है. विद्यार्थी, अभिभावक गण और शिक्षकगण भी यह पता लगाने के लिए खबरों की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं कि रिजल्ट आखिरकार किस तारीख को घोषित हो रहा है. इस बारे में आज हम आपको बिल्कुल सही और सटीक जानकारी देंगे कि विद्यार्थी किस दिन अपना 10वीं और 12वीं क्लास के वार्षिक नतीजों को चेक कर पाएंगे.
इस दिन आएगा रिजल्ट
बोर्ड द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन करवाया गया था, जिसमें लाखों की संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. पेपर खत्म होने के बाद से ही विद्यार्थियों के मन में यह बेचैनी है कि किस दिन रिजल्ट घोषित होगा. बता दें कि बोर्ड सचिव डॉक्टर मनीष नागपाल द्वारा जानकारी दी जा चुकी है कि विद्यार्थियों की आंसर शीट्स चेकिंग का काम पूरा हो चुका है.
बोर्ड द्वारा इन परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित करने की संभावित तिथि भी तय कर दी गई है. उन्होंने जानकारी दी कि 12वीं का परिणाम 12 मई को और दसवीं का परीक्षा परिणाम 15 मई को घोषित किया जाएगा. बोर्ड प्रशासन इन तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है.
गणित में मिलेंगे 10 ग्रेस मार्क्स
अबकी बार दसवीं कक्षा का गणित विषय का प्रश्न पत्र काफी ज्यादा मुश्किल था. इसमें कई प्रश्न सिलेबस से बाहर के बताए जा रहे हैं. शिक्षा जगत से जुड़े तमाम लोगों. साथ ही, विद्यार्थियों ने इस विषय में आपत्ति दर्ज करवाई थी. इन पर संज्ञान लेते हुए अब बोर्ड द्वारा निर्धारित किया गया है कि दसवीं के विद्यार्थियों को गणित विषय की परीक्षा में 10 ग्रेस मार्क्स दिए जाएंगे.
ऐसे करें ऑनलाइन रिजल्ट चेक
रिजल्ट घोषित होने के बाद बोर्ड द्वारा रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा. रिजल्ट चेक या डाउनलोड करने के इच्छुक विद्यार्थियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करना होगा. यहां होम टैब पर 10वीं/ 12वीं रिजल्ट 2025 के ऑप्शन पर क्लिक करें. उसके बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ एंटर कर दें. उसके बाद आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई दे जाएगा. इसे डाउनलोड करके अपने पास रख लें.
