HBSE: 27 मार्च को होने वाली परीक्षा केंद्र में हुआ बदलाव, संबंधित विद्यालय मुखिया के पास भेजी सूचना

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं हाल ही में हुई है. कुछ परीक्षा केंद्रों पर कुछ विषयों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था. शिक्षा बोर्ड की जिला झज्जर के परीक्षा केंद्र राजकीय उच्च विद्यालय, गंगटान पर 28 फरवरी को संचालित हुई सेकेंडरी गणित विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था.

BSEH Haryana Board

परीक्षा केंद्र में हुआ बदलाव

रद्द हुई इस परीक्षा की पुनः परीक्षा 27 मार्च को दोपहर 12:30 से 3:30 बजे तक परीक्षा केंद्र वैदिक कवमावि, झज्जर- 15 (बी- 1) पर आयोजित करवाई जानी थी. अब इस परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र में बदलाव हुआ है. बोर्ड सचिव डा. मुनीश नागपाल की तरफ से बताया गया कि अब यह परीक्षा प्रशासनिक कारणों के चलते परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर- 4 (बी- 1) पर संचालित की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में रिजर्व कैटिगरी को राहत, प्रोविजनल तौर पर हो पाएंगे शामिल

संबंधित विद्यालय मुखिया के पास भेजी सूचना

परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि एवं समय यथावत बना रहेगा. डॉ. मुनीश नागपाल ने कहा कि इस बारे में संबंधित विद्यालय मुखिया को ई- मेल व दूरभाष के माध्यम से भी सूचना भेज दी गई है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह इस बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.