हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट की जारी, फटाफट देखें पूरा शेड्यूल

चंडीगढ़ | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी ने कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. इसके अनुसार 25 फरवरी से कक्षा 12वीं और 26 फरवरी से कक्षा 10वीं की परीक्षा शुरू हो रही है. दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा में कुल 5 लाख 21 हजार स्टूडेंट्स शामिल होंगे.

BSEH Haryana Board

हरियाणा बोर्ड ने पूरी की तैयारी

बोर्ड चैयरमेन डॉ पवन कुमार ने बताया कि इस बार की वार्षिक परीक्षा में कुल महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. हर छात्र के लिए उसके परीक्षा सेंटर की दूरी स्कूल या गांव से ज्यादा से ज्यादा 2 किलोमीटर ही रहेगी. इसके अलावा इस बार उत्तर पुस्तिका पर QR कोड भी लगाए गए हैं. वहीं, परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े 3 बजे तक रहेगा.

10th Class Datesheet : https://bseh.org.in/uploads/files/60f9578d40bae001712176d09817a9d0.pdf

12th Class Datesheet : https://bseh.org.in/uploads/files/f37d00bb92a0e1604a9fb92c32179797.pdf

कक्षा 10वीं की डेटशीट

हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी डेट शीट के मुताबिक, कक्षा 10वीं का पहला पेपर 26 फरवरी को गणित का, 28 फरवरी को हिंदी, 5 मार्च को इंग्लिश, 7 मार्च को संस्कृत, उर्दू, होम साइंस, ड्राइंग, एग्रीकल्चर, कम्प्यूटर साइंस, Animal Husbandry, डांस, फिजिकल एजुकेशन और म्यूजिक का रहेगा. 12 मार्च को साइंस, 16 मार्च को सोशल साइंस, 18 मार्च को Information Technology, पंजाबी और संस्कृत व्याकरण का होगा. 20 मार्च को IT, Tourism, Banking, Physical Education का होगा.

कक्षा 12 वी को डेटशीट

तारीख और विषय

25 फरवरी (बुधवार)

इंग्लिश

27 फरवरी (शुक्रवार)

पॉलिटिकल साइंस

2 मार्च (सोमवार)

फिजिक्स, इकोनॉमिक्स

3 मार्च (मंगलवार)

फिजिकल एजुकेशन

6 मार्च (शुक्रवार)

हिस्ट्री, बायोलॉजी

9 मार्च (सोमवार)

केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन

11 मार्च (बुधवार)

कंप्यूटर साइंस, IT एंड ITES (फरीदाबाद सेक्टर 28 स्थित गवर्नमेंट स्कूल और SLC स्कूल के लिए सिर्फ), पंजाबी, संस्कृत व्याकरण

12 मार्च (गुरुवार)

एग्रीकल्चर, फिलॉसफी

13 मार्च (शुक्रवार)

सोशियोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप

17 मार्च (मंगलवार)

मैथमेटिक्स

18 मार्च (बुधवार)

संस्कृत, उर्दू, बायो टेक्नोलॉजी,

19 मार्च (गुरुवार)

होम साइंस

20 मार्च (शुक्रवार)

मिलिट्री साइंस, डांस, साइकोलॉजी, संस्कृत व्याकरण पार्ट-1

24 मार्च (मंगलवार)

हिंदी, इंग्लिश फॉर फॉरेन स्टूडेंट्स

25 मार्च (बुधवार)

फाइन आर्ट्स

27 मार्च (शुक्रवार)

जियोग्राफी

28 मार्च (शनिवार)

म्यूजिक, बिजनेस स्टडीज

30 मार्च (सोमवार)

पंजाबी, संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत

1 अप्रैल (बुधवार)

रिटेल, ऑटोमोटिव, प्राइवेट सिक्योरिटी, IT एंड ITES, हेल्थ केयर, फिजिकल एजुकेशन, ब्यूटी एंड वेलनेस, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस, परिधान, मेड-अप और होम फर्निशिंग (NSQF), ऑफिस सेक्रेटरी शिप, प्लंबिंग, पावर, कंस्ट्रक्शन, संस्कृत व्याकरण पार्ट-2

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.