HBSE ने जारी किया कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम, फटाफट देखें टॉपर 10 स्टूडेंट्स की लिस्ट

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) भिवानी द्वारा कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है. कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा में 1,93,828 शामिल रहें, जिनमें से 1,66,031 बच्चों को सफलता मिली. यानि 85.66% बच्चे पास हुए. लड़कियों का पास प्रतिशत 89.41 रहा, जबकि 81.86% लड़के पास हुए. कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में जींद जिला सबसे टॉपर रहा जबकि नूंह जिला सबसे फिसड्डी साबित हुआ.

Result

परीक्षा परिणाम से जुड़े मुख्य प्वाइंट्स

  • कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलों के 84.67%, जबकि प्राइवेट स्कूलों के 86.98% स्टूडेंट्स पास हुए. ग्रामीण क्षेत्रों में 85.94%, जबकि शहरी क्षेत्रों के 85.03% बच्चे पास हुए. कॉमर्स स्ट्रीम में 92.20% और साइंस स्ट्रीम में 83.05% बच्चे पास हुए.
  • कक्षा 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में छात्रों के पास प्रतिशत के हिसाब से 91.05% के साथ जींद जिला पहले नंबर पर, 91% के साथ कैथल जिला दूसरे नंबर पर और 90.62% के साथ फतेहाबाद तीसरे स्थान पर रहा.

ऐसे देखें रिजल्ट

  • अपने स्कूल में जाकर
  • HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर
  • रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, मां का नाम और आधार कार्ड नंबर की जरूरत होगी.

दोबारा जांच के लिए करें आवेदन

इन परीक्षा परिणामों के आधार पर यदि कोई छात्र अपनी उत्तर- पुस्तिकाओं की दोबारा जांच करवाना चाहता है तो वह निर्धारित शुल्क समेत रिजल्ट घोषित होने की तिथि के 20 दिन के भीतर आनलाइन आवेदन कर सकता है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में चीनी के दाम ने मचाई खलबली, सीधे इतने रुपए किलो पहुंचा भाव; चाय- मिठाई भी महंगी

हरियाणा में कक्षा 12वीं के दस टॉपर स्टूडेंट्स की लिस्ट

नाम नंबर स्कूल जिला
अर्पणदीप सिंह 497 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्योंमाजरा (कैथल)
करीना 495 रचना सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनौली (सोनीपत)
यशिका 495 एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना (जींद)
सरोज 494 डीएन मॉडल स्कूल नरवाना रोड (जींद)
नमन 493 पीएस नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम (भिवानी)
रजत 493 एसकेजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भाकली (रेवाड़ी)
नैंसी 493 वैश्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल चरखी दादरी
अफसाना 493 आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैरू (भिवानी)
वंदना 492 आर्यन सीनियर सेकेंडरी स्कूल धनी भांखरा (भिवानी)
चंचल 492 मॉडल केएम सीनियर सेकेंडरी ढांगरा (फतेहाबाद)
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.