हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 रिजल्ट डेट कन्फर्म, बोर्ड अध्यक्ष ने दी अहम जानकारी

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 का आयोजन प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया. उसके बाद अब अभ्यर्थियों के द्वारा बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार किया जा रहा है. बता दें कि शिक्षा बोर्ड में चेयरमैन आदि पद रिक्त होने के कारण HTET 2024 के आयोजन में देरी हुई थी. अब HTET 2025 की प्रक्रिया नवंबर के महीने तक पूरी होने की संभावना जताई जा रही है.

HTET

अगस्त के तीसरे सप्ताह में आ सकता है रिजल्ट

बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अगस्त महीने के तीसरे सप्ताह तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर सकता है. बोर्ड रिजल्ट को घोषित करने के लिए तैयारी में जुटा हुआ है. परिणाम घोषित होने के बाद HTET 2025 की भी तैयारी शुरू कर दी जाएगी.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि HTET पीजीटी लेवल 3 के लिए 1 लाख 20 हजार 943, टीजीटी लेवल 2 के लिए 2 लाख 1 हजार 517, पीआरटी लेवल 1 के लिए 82 हजार 917 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था. इनमें से पीजीटी लेवल 3 की परीक्षा कुल 1 लाख 559, टीजीटी लेवल 2 की परीक्षा 1 लाख 67 हजार और पीआरटी लेवल-1 की परीक्षा 66 हजार परीक्षार्थियों ने दी थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

अंतिम चरण में रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया

इस विषय में जब बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार से HTET परीक्षा के रिजल्ट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जानकारी दी कि 30 और 31 जुलाई को HTET परीक्षा होने के बाद उसी दिन आंसर की अपलोड कर दी गई थी, जिससे अभ्यर्थियों को अपने स्कोर का अंदाजा जरूर हो गया होगा. अब अभ्यर्थी भी अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे. यह काम लगभग पूरा हो चुका है और रिजल्ट बनाने की अंतिम प्रक्रिया जारी है. अगस्त के तीसरे सप्ताह में परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सकता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts