HTET 2025 परिणाम की उलटी गिनती शुरू, इस दिन जारी होगा रिजल्ट

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 30 और 31 जुलाई 2025 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) का सफलतापूर्वक संचालन करवाया जा चुका है. उसके बाद, लाखों अभ्यर्थियों द्वारा HTET रिजल्ट को लेकर बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. अब इन अभ्यर्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बता दें कि तीनों लेवल के परिणाम को लेकर बोर्ड द्वारा पूरी तैयारी की जा चुकी है. सिर्फ अंतिम चरण के तौर पर परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक जांच बाकी है.

HTET

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन

इसके लिए बोर्ड द्वारा 25 और 26 अगस्त को सभी 22 जिला मुख्यालय सहित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय में इन सभी को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाने के लिए बुलाया है. बता दें कि कुल 3 लाख 31 हजार 41 परीक्षार्थियों द्वारा तीनों लेवल की परीक्षाओं को पास किया गया है. इस प्रकार देखा जाए तो अबकी बार तीनों लेवल को मिलाकर औसत परिणाम 13% के लगभग रह सकता है.

पिछली बार तीनों लेवल की परीक्षाओं का औसत परिणाम 14.52% रहा था. ऐसी संभावना है कि 26 अगस्त को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 29 व 30 अगस्त के आसपास बोर्ड कभी भी अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

बोर्ड सचिव ने दी जानकारी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने इस विषय में जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के विभिन्न चरणों को पूरा किया जा चुका है. 25 और 26 अगस्त को HTET उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मैसेज या ईमेल के माध्यम से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए इन्फॉर्मेशन भेज दी गई है. प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में इस वेरिफिकेशन का आयोजन होगा, जिसके बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा.

उन्होंने जानकारी दी कि अबकी बार 40,000 से ज्यादा परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक के लिए बुलाया गया है. अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड, पहचान पत्र व एडमिट कार्ड से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवा पाएंगे.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts