हरियाणा बोर्ड के छात्रों के लिए खुशखबरी, ग्रेस मार्क्स पर चल रहा विचार; पढ़ें HTET की ताजा अपडेट

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) का नया अध्यक्ष पवन कुमार को नियुक्त किया गया है. पवन कुमार इससे पहले चरखी दादरी जिला राजकीय पीजी कॉलेज में प्रिंसिपल थे. इसके साथ ही, वह दो सालों तक हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं. इस अवसर पर बोर्ड सचिव डॉ. मुनीश नागपाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.

Pawan Kumar HBSE Chairman

पूरे राज्य में नकल रोकना प्राथमिकता

नवनियुक्त चेयरमैन पवन कुमार का कहना है कि 10वीं व 12वीं की चल रही परीक्षाओं में निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा. नकल की कोई भी संभावना नहीं रहेगी. बोर्ड परीक्षाओं में पूरे राज्य में नकल को रोकना पहली प्राथमिकता है. पेपर आउट के मामलों में सरकार व शिक्षा बोर्ड की तरफ से नकल कराने में शामिल निरीक्षक, छात्रों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की गयी है.

HTET को लेकर भी जल्द होगा निर्णय

उनका कहना है कि अब जल्द अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के बारे में फैसला लिया जाएगा. लंबे समय से उम्मीदवार इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद इस पर भी कोई निर्णय होगा. शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक बुजुर्ग महिला ने बोर्ड चेयरमैन को कुर्सी पर बैठाकर कार्यभार ग्रहण कराया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में TechSkills@Schools कार्यक्रम शुरू, सरकारी स्कूलों में तकनीकी शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

हरियाणा में लागू हुई नई शिक्षा नीति

चेयरमैन द्वारा पत्रकार वार्ता में कहा गया कि प्रदेश में 10वीं के गणित के एग्जाम में पाठ्यक्रम से बाहर से प्रश्न पूछे गए है. बाहर से आए प्रश्न के मामले को लेकर कमेटी बनाकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट की राय ली जा रही है. कमेटी के फैसले पर ही निर्धारित किया जाएगा कि 10वीं के गणित के पेपर के विद्यार्थियों को ग्रेस मार्क्स दिए जाए या नहीं. उन्होंने बताया कि हरियाणा में नई शिक्षा नीति को लागू किया गया है. नई शिक्षा नीति के तहत उनका मुख्य उद्देश्य संस्कारवान शिक्षा देना तथा बच्चों के रुचि के विषयों को शामिल करना होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.