इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगा हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक

भिवानी | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करवाया गया था, जिसके बाद अब छात्र, अभिभावक और शिक्षक गण भी विद्यार्थियों के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोर्ड द्वारा दसवीं के विद्यार्थियों की कॉपी चेकिंग और मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है. अब जैसे- जैसे रिजल्ट डिक्लेयर होने की तारीख पास आ रही है, वैसे- वैसे सबकी धड़कनें बढती जा रही हैं.

BSEH Haryana Board

जल्द खत्म होगा इंतज़ार

कॉपी चेकिंग के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड किसी भी समय दसवीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट घोषित कर सकता है. पिछले वर्षों में भी बोर्ड ने विद्यार्थियों का रिजल्ट जल्दी घोषित किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले महीने प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो सकता है और बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है. विद्यार्थी अपना रिजल्ट हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर देख सकेंगे.

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले विद्यार्थियों को हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा.
  • यहां होम पेज पर नोटिस सेक्शन में 10th रिजल्ट पर क्लिक करें.
  • आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स ओपन होगा, जहां अपना रोल नंबर और बाकी डिटेल्स को एंटर करें.
  • इसके बाद, आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई दे जाएगा।
  • इसे डाउनलोड करके अपने पास रख लें.
यह भी पढ़े -  CBSE ने जारी किया कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम, इन तरीकों से चेक करें अपने नंबर

चेक करें यह डिटेल्स

एक बार जब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें, तो इसके बाद विद्यार्थियों को उसमें दर्ज जरूरी डिटेल्स जरूर चेक कर लेनी चाहिए. इनमें विद्यार्थी का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, स्कूल का नाम और कोड, सब्जेक्ट के अनुसार अंक और डिविजन शामिल हैं. यदि विद्यार्थियों को इनमें किसी प्रकार की कोई गलती दिखाई देती है, तो उन्हें तुरंत बोर्ड कार्यालय से संपर्क करना चाहिए.

अब तक ऐसा रहा परिणाम

पिछले साल 2024 में कुल पास प्रतिशत 95% रहा था, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा था. अगर बात करें 2023 की, तो उस समय पास प्रतिशत 65% रहा था और लड़कों का प्रदर्शन लड़कियों की तुलना में अच्छा रहा था. वहीं, साल 2022 में कुल पास प्रतिशत 73% रहा था.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts