हरियाणा बोर्ड: 10वीं और 12वीं कक्षा की डेट शीट जल्द होगी जारी, जाने विस्तार से

भिवानी। सूत्रों के हवाले से हरियाणा बोर्ड (HBSE) की 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में एक बड़ी अपडेट निकल कर सामने आ रही हैं. जैसा की आप सभी को पता है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेट शीट अभी तक जारी नहीं की गई है, परंतु सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी है. सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 4 मई 2021 से आरंभ होंगे और 10 जून 2021 तक चलेंगे.

HBSE

इस समय हो सकते हैं हरियाणा बोर्ड के एग्जाम

सूत्रों से खबर मिल रही है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भी सीबीएसई बोर्ड के साथ साथ चलने की तैयारी में है. हरियाणा बोर्ड भी मई माह के आरंभ में या अप्रैल के अंत में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित करवा सकता है. इन दिनों देश के कई शिक्षा बोर्ड ने डेट शीट जारी कर दी है. अब हरियाणा बोर्ड द्वारा भी कुछ ही दिनों में डेटशीट जारी करने का अनुमान है.

बच्चे अपना पूरा ध्यान दें पढ़ाई की ओर

हरियाणा बोर्ड के सभी विद्यार्थियों को अपनी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियां अच्छे से आरंभ कर देनी चाहिए क्योंकि कुछ ही समय बाद हरियाणा बोर्ड के भी एग्जाम्स होने का अनुमान है. अतः समय को लेकर लापरवाही ना करें और विद्यार्थी अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई की और लगाएं.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts