हरियाणा: हिसार में किसानों का बड़ा प्रदर्शन आज, RAF के 3000 जवान तैनात

हिसार । किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा का हिसार जिला पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. आपको बता दें कि 16 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हिसार दौरें के दौरान किसानों और पुलिस के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिला था जिसमें कई किसानों को गंभीर चोटें आई थी. वहीं कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे.

उस दिन देर शाम हिसार पुलिस प्रशासन व किसान नेताओं के बीच समझौता हुआ था कि किसी भी किसान पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा लेकिन प्रशासन ने यू-टर्न लेते हुए करीब 350 किसानों पर केस दर्ज किए हैं जिनमें से कुछ किसानों पर तो धारा 307 के तहत संगीन मुकदमा दर्ज किया गया है.

POLICE 5

किसानों का आज का ये प्रदर्शन सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ हों रहा है. किसानों की मांग है कि जिन किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए. संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज प्रदेश भर से लाखों की संख्या में किसानों के हिसार पहुंचने की उम्मीद जताई गई है. इतनी संख्या में किसानों के आने की आंशका के चलते प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट हो गया है.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

शहर के हर नाके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. हिसार और आसपास के इलाकों में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स के तीन हजार जवान तैनात किए गए हैं. किसानों के हुजुम को रोकने के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है. प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से किसान हिसार क्रांतिमान पार्क में इक्कठा होंगे और वहां से संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में आईजी ऑफिस का घेराव किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.