हिसार की आटो मार्केट में रफ़्तार का कहर, दस से ज्यादा गाड़िया टकराई

हिसार । हिसार की आटो मार्केट में एक तेज रफ्तार गाड़ी की वजह से बहुत बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल राजस्थान नंबर RJ37A 6943 की इस गाड़ी ने पहले एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी है जो बुरी तरह से घायल हुआ है. घायल व्यक्ति के सिर में गहरी चोंट आईं हैं. स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया है. इसके बाद इस गाड़ी ने एक के बाद एक  कई गाड़ियों को अपना निशाना बनाया.

ACCIDENT IMAGE

गाड़ियों की हालात देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर के वक्त गाड़ी की स्पीड क्या रही होगी. गाड़ी के चालक को स्थानीय दुकानदारों ने पकड़ा ओर उसकी पिटाई कर दी. चालक शराब के नशे में धूत था. फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़े -  हिसार की महिला वैज्ञानिक का कमाल, एलोवेरा जूस से तैयार की खास बर्फी; स्वाद में भी नंबर-1
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.