हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर, इन तारीखों पर रद्द रहेगी हिसार- तिरूपति ट्रेन

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. यदि आप भी आने वाले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो एक बार इस खबर को ध्यान से पढ़ लें. कहीं ऐसा न हो कि आपको बाद में इस बात का पता चले और आप बेवजह की परेशानी झेलने को मजबूर हो जाए.

Shatabdi Express Train

ये ट्रेन रहेगी रद्द

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल पर काजीपेट- बल्लारशाह रेलखंड के मध्य तीसरी लाइन बिछाने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है. इस कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि ट्रेन नंबर 09715, हिसार- तिरूपति एक्सप्रेस 27 अप्रैल, 4 मई और 18 मई को रद्द रहेगी. उन्होंने आगे बताया कि इसी तरह ट्रेन नंबर 09716, तिरूपति- हिसार एक्सप्रेस ट्रेन 30 अप्रैल, 7 मई और 21 मई को रद्द रहेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.