हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, गोरखपुर- हिसार स्पेशल ट्रेन को रेलवे ने दिखाई हरी झंडी

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. त्योहारी सीजन पर अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने एक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. गोरखपुर से हिसार के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के सफर को आसान बनाएंगी. यह ट्रेन एकल फेरा में चलेगी यानि कि यह सिर्फ गोरखपुर से हिसार तक सफर करेगी.

RAIL TRAIN

ये रहेगा शेड्यूल

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन नंबर 05180, गोरखपुर- हिसार स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से गोरखपुर से दोपहर 2: 20 मिनट पर रवाना होकर खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा होते हुए शाम 7: 20 मिनट पर लखनऊ पहुंचेगी.

यहां से आगे बढ़ते हुए कानपुर, टूंडला, गाजियाबाद, नई दिल्ली और भिवानी सिटी होते हुए दूसरे दिन सुबह साढ़े 8 बजे हिसार पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से हिसार, भिवानी सहित कई अन्य जिलों से नई दिल्ली, लखनऊ और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को फायदा पहुंचेगा.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

ट्रेन की विस्तृत जानकारी

  • यात्रा की शुरुआत: गोरखपुर से
  • यात्रा की समाप्ति: हिसार में
  • ट्रेन का प्रस्थान समय: दोपहर 14:20 (गोरखपुर से)
  • लखनऊ पहुंचने का समय: शाम 19:20
  • हिसार पहुंचने का समय: सुबह 08:30 (दूसरे दिन सुबह)
  • कुल डिब्बे: 20 (16 स्लीपर, 2 थर्ड एसी, 2 एसएलआरडी)
  • प्रमुख स्टॉपेज: खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ, कानपुर, टूण्डला, गाजियाबाद, नई दिल्ली, भिवानी सिटी
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.