किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में दो घंटे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग जाम, आईजी के निवास का घेराव करने निकले हजारों किसान

हिसार । अपने  हकों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हजारों निहत्थे किसानों पर मनोहर लाल सरकार ने लाठियां बरसाकर नरसंहार करने का काम किया है. पुलिस की बर्बरता से गुस्साए किसान नेताओं ने आज रामायण टोल प्लाजा पर बड़ा फैसला लेते हुए हरियाणा के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को शाम 5 बजे से 7 बजे तक टोटली बंद करने का निर्णय लिया है.

kisan

भाकियू हरियाणा किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने रामायण टोल प्लाजा पर यह फैसला लिया है. उन्होंने हरियाणा सरकार की इस हरकत को बेहद ही निंदनीय क़रार दिया. आपको बता दें कि आज हिसार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल 500 बेड के कोविड सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री का विरोध करने पहुंचे किसानों पर हिसार पुलिस द्वारा जमकर लाठियां भांजी गई. जिसके विरोध में किसान नेताओं ने राष्ट्रीय राजमार्गों को जाम करने का फैसला किया है.

यह भी पढ़े -  FC College Hisar Jobs: फतेहचंद कॉलेज हिसार में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

फिलहाल ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि भाकियू हरियाणा अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के नेतृत्व में हजारों किसान हिसार आईजी के निवास का घेराव करने के लिए रामायण टोल प्लाजा से निकल पड़े हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.