हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का शेड्यूल जारी, दिल्ली के लिए फिर उड़ेंगे हवाई जहाज

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में स्थित एकमात्र महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से जल्द ही दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने जा रही है. बता दें कि करीब 4 माह के लंबे इंतजार के बाद हिसार से दिल्ली के बीच हवाई सेवा फिर से शुरू होने जा रही है. यह सेवा 16 अप्रैल से दुबारा संचालित होगी जिससे हिसार व आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली की तेज यात्रा का विकल्प मिलेगा.

Airport Flight

सप्ताह में 6 दिन उड़ान

यह फ्लाइट सेवा सर्दियों के मौसम में 16 दिसंबर 2025 को बंद कर दी गई थी, लेकिन अब इसे दुबारा शुरू किया जा रहा है. यह फ्लाइट शनिवार को छोड़कर सप्ताह के 6 दिन उड़ान भरेगी.इसके साथ ही हिसार से दिल्ली के अलावा जयपुर, अयोध्या और चंडीगढ़ के लिए भी नियमित उड़ाने संचालित की जाएगी. यहां हर रूट पर सप्ताह में 2- 2 दिन फ्लाइट्स चलेगी जिससे इन शहरों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

1 मई से लागू होगा किराया

वित्त मंत्रालय ने जेट फ्यूल का दाम लगभग 29.5 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 42 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है जिसका सीधा असर हवाई टिकटों पर पड़ा है. जेट फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाने का फैसला लिया है. नया किराया 1 मई 2026 से लागू होगा और उसी के अनुसार टिकट बुकिंग होगी.

यह भी पढ़े -  इस शहर में हरियाणा सिटी गैस PNG कनेक्शन पर वसूल रही 6 गुना चार्ज, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

नाइट लैंडिंग की सुविधा

हिसार एयरपोर्ट को 24 फरवरी 2026 को नाइट लैंडिंग की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी फ्लाइट्स एक ही शिफ्ट में उड़ान भरेगी. इस कारण शाम 6 बजे के बाद कोई उड़ान उपलब्ध नहीं होगी. दूसरी शिफ्ट शुरू होने के बाद रात में भी फ्लाइट उड़ान भर सकेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.