हिसार में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 6 युवकों की हुई मौत

हिसार | हरियाणा के हिसार में गुरुवार की रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार वाहन के पेड़ से टकरा जाने से 6 युवकों की मौत हो गई. कार जब सड़क के मोड़ पर आई तो अनियंत्रित होकर स्कूल के साइन बोर्ड से जा टकराई. हादसा आदमपुर अग्रोहा रोड पर नीम अड्डा के पास हुआ. सभी युवक देर रात आदमपुर में एक शादी समारोह से लौटकर अपने घर लौट रहे थे.

Accident

सुबह जब लोग टहलने निकले तो दुर्घटनाग्रस्त कार को देखा. इसके बाद, पुलिस को सूचना दी गई. मृतक आदमपुर के किशनगढ़, खारा, बरवाला के रहने वाले थे. सभी के शवों को आदमपुर सरकारी अस्पताल में रखा गया है. घटना के समय कार में सात युवक सवार थे. इसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया है.

हादसे में मृतकों की हुई पहचान

मरने वालों में खारा के 23 वर्षीय सागर व 22 वर्षीय शोभित व किशनगढ़ के 24 वर्षीय अरविंद, 22 वर्षीय अभिनव, 25 वर्षीय अशोक व 23 वर्षीय दीपक शामिल है जबकि भूनेश निवासी सूरतगढ़ राजस्थान घायल हुआ है.

यह भी पढ़े -  खाटूश्याम व तिरूपति बालाजी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, हिसार से चलने वाली दोनों ट्रेनें हुई परमानेंट

2 गांवों में छाया मातम

अनियंत्रित वाहन पेड़ और बिजली के खंभे तोड़ते हुए एक तरफ पलट गया. लोगों ने रस्सियों से दरवाजे खींचकर शव को कार से बाहर निकाला. कार की सीट पर खून के छींटे पड़े थे. गाड़ी के पीछे बड़े- बड़े अक्षरों में लिखा था, हंसते रहो. हादसा आदमपुर से करीब एक किलोमीटर बाहर हुआ. युवकों की मौत के बाद खारा और किशनगढ़ गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है. सभी के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके बाद, शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.