हरियाणा में रेलयात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, आंशिक रूप से रद्द रहेगी ये ट्रेनें; फटाफट देखें पूरी लिस्ट

हिसार | हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. उत्तर-पश्चिम रेलवे (Indian Railways) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि हरियाणा के रास्ते संचालित होने वाली दो ट्रेनें बीकानेर मंडल के सादुलपुर-हिसार और सादलपुर-हनुमानगढ रेलखंड के बीच अनुरक्षण कार्य के चलते आंशिक रूप से रद्द रहेगी. इसके साथ ही एक ट्रेन को रेगुलेट किया गया है.

Hisar Railway Station

आंशिक रूप से रद्द ट्रेनों की सूची

  • ट्रेन नंबर 04351, दिल्ली- हिसार ट्रेन 19 सितंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सादुलपुर स्टेशन तक ही चलेगी. बता दें, यह रेल सेवा सादुलपुर-हिसार स्टेशन के बीच आंशिक रद्द रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 04368, हिसार- रेवाड़ी ट्रेन 19 सितंबर को हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से चलेगी और हिसार- सादुलपुर स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी.
यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

रेगुलेट ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 04821, जोधपुर- हरिद्वार ट्रेन 19 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन सादुलपुर स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट रहेगी.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.