हिसार में दो युवकों ने पुरानी रंजिश में किया हमला, 16 बार बर्फ के सुए को पीठ में घोंप हुए फरार

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद में दो साल पहले हुए मामूली झगड़े का बदला लेने के लिए 20 वर्षीय अजय पर दो युवकों ने हमला कर दिया. इस दौरान अजय की पीठ पर बर्फ की सुए से 17 वार किए गए. अजय के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए. अजय को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नारनौंद पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Police

घायल अजय ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ नारनौंद के वार्ड 12 में रहता है. वह बाइक से बाजार से घर लौट रहा था. इस दौरान किसी काम से एक दुकान पर रुका. तभी अचानक मनदीप और विक्की पीछे से आए. दोनों के हाथों में बर्फ तोड़ने वाले सुए थे.

ऐसे किया हमला

घायल अजय के पिता संजय ने बताया कि दोनों हमलावरों ने अजय को बर्फ के सुए से 17 बार वार किया था. अजय की पीठ पर 16 और सामने से 1 वार किया. हमले के दौरान शोर मचाने पर दोनों हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. पास ही नाई की दुकान चलाने वाले आशु ने उसे नारनौंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

2 साल पहले हुआ था मामूली झगड़ा

घायल अजय ने बताया कि करीब दो साल पहले मनदीप से मामूली कहासुनी हो गई थी जिसके बाद हमारी मुलाकात नहीं हुई. अब बिना वजह मनदीप और विक्की ने उस पर हमला कर दिया. घायल अजय के बयान पर नारनौंद पुलिस ने मनदीप व विक्की के खिलाफ धारा 324/506/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.