आज से शुरू होगा IPL का नया सीजन, स्पोर्ट्स 10 की बजाय इस चैनल पर होगा लाइव टेलीकास्ट

स्पोर्ट्स डेस्क | अगर आप भी क्रिकेट के दीवाने हैं, तो आज की यह खबर सुनकर आप काफी खुश होने वाले हैं. आज से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन की शुरुआत हो रही है. दुनिया की सबसे चर्चित इस लीग का पहला मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा.

IPL 2024

आज के इस मुकाबले से पहले ओपनिंग सेरिमनी भी होगी, जिस वजह से मैच की टाइमिंग में भी बदलाव कर दिया गया है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप अबकी बार आईपीएल के सारे लाइव मैच कहां देख पाएंगे.

आज से शुरू हो रहा IPL

आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में आपको अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, सोनू निगम और एआर रहमान जैसे कलाकार दिखाई देने वाले हैं. चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स का आज का मुकाबला भारतीय समय अनुसार 8:00 बजे शुरू होगा. वहीं, टॉस के लिए दोनों ही कप्तानों को आधा घंटा पहले मैदान पर आना होगा.

8 बजे शुरू होगा मुकाबला

ओपनिंग सेरेमनी की वजह से पहले मैच की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. टूर्नामेंट के अन्य सभी शाम के मुकाबले 7:30 बजे शुरू होंगे, लेकिन यह मुकाबला 8:00 बजे शुरू होगा. अबकी बार आप आईपीएल के मैच का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 10 पर नहीं, बल्कि स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क पर देख पाएंगे. अबकी बार चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी की बजाय ऋतुराज गायकवाड करते हुए नजर आएंगे.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.