IPL 2023 में इस टीम के खिलाड़ी करेंगे छक्कों की बौछार, प्रैक्टिस विडियो देख आप हो जाएंगे दंग

स्पोर्ट्स डेस्क | आईपीएल 2023 का आगाज कल यानि 31 मार्च को होने जा रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) छठवीं बार खिताब जीतने की भरपूर कोशिश करेगी. टीम के लिए कई खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा. लेकिन, लोगों की सबसे खास नजर रोहित शर्मा के खेल पर होगी. आपको बता दें कि पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स टीम के बीच अदमदाबाद स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि 5 बार की चैंपियन रही मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच 2 अप्रैल को रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु टीम के साथ खेलेगी.

IPL 2023

जमकर पसीना बहा रही मुंबई की टीम

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियन टीम की तैयारियां जोरो- शोरो पर हैं और प्लेयर जमकर पसीना बहा रहे हैं. ऐसे में कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं जिसमें खिलाड़ी ताबड़तोड़ प्रैक्टिस करते दिख रहे हैं. ऐसे में रोहित की कप्तानी में मुंबई टीम इस बार अपना छठा खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी.

वैसे देखा जाए तो इस टीम के पास सूर्यकुमार यादव, कप्तान रोहित शर्मा, टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस और कैमरून ग्रीन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की भी भरमार है. लेकिन, सूर्यकुमार यादव का हालिया फॉर्म कई सवाल खड़े कर रहा है. इसी बीच टीम के कोच मार्क बाउचर ने सूर्या पर भरोसा जताया है.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: बेंगलुरु में बजा हरियाणा के नाम का डंका, भाला फेंक इवेंट में सुमित ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

यहाँ देखे: आईपीएल 2023 का मैच शेड्यूल

आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान) सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, जोफ्रा आर्चर, टिम डेविड, मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल, कैमरून ग्रीन, झे रिचर्डसन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, राघव गोयल

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts