राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से दी मात, चहल ने लिए 3 विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क | आज IPL 2023 का 11वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला गया. बता दें कि दोनों टीमें अपना पिछला मैच हारकर आ रही हैं. ऐसे में Rajasthan की टीम यह मैच जीतकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है. वहीं, दिल्ली की टीम टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरी थी, लेकिन ऐसा हो न सका. Delhi की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 200 रन का लक्ष्य रखा था.

Rajasthan Royals RR IPL 2023 Squad

राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया. दिल्ली की टीम लगातार तीसरी हार के साथ नौवें स्थान पर है. संजू सैमसन की टीम ने शुरुआत बेहद शानदार रही. दोनों ओपनिंग बल्लेबाज ने पहले विकेट के लिए साथ मिलकर 98 रन जोड़े. यशस्‍वी ने 31 गेंदों पर 60 रन बनाए. वहीं, बटलर के बैट से 51 गेंदों पर 79 रन आए. बटलर ने भी दिल्‍ली के गेंदबाजों की खूब तुड़ाई की. उन्‍होंने 51 गेंदों पर 79 रन बनाए.

दिल्ली की खराब बल्लेबाजी

लक्ष्‍य का बचाव करने के दौरान ट्रेंट बोल्‍ट ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स की हालत खराब कर दी. पहले ही ओवर में बोल्‍ट ने पृथ्‍वी शॉ और मनीष पांडे को मैदान से वापस भेज दिया. इसके बाद, ललित यादव भी उन्‍हीं का शिकार बने. दिल्‍ली ने 36 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. कप्‍तान डेविड वार्नर के बैट से जरूर 55 गेंदों पर 65 रन आए लेकिन अन्‍य कोई बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिए. लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए.

Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts