IPL 2024 में लगेगा रोमांच का तड़का, हरियाणवी भाषा में कमेंट्री करेगा यह क्रिकेटर

स्पोर्ट्स | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के सीजन में इस बार रोमांच और बढ़ने जा रहा है. भारतीय टीम के विस्फोट बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस बार आईपीएल सीजन में हरियाणवी भाषा में कमेंट्री करते दिखाई देंगे. जियो सिनेमा ने टाटा आईपीएल 2024 के लिए अपने विशेषज्ञ पैनल में सुपरस्टार कमेंटेटर के नामों की घोषणा कर दी है.

Virender Sehwag

इस बार के आईपीएल में जियो सिनेमा ने अतिरिक्त नामों का भी खुलासा किया है. क्रिकेट प्रशंसक इस बार आईपीएल डिजिटल माध्यम से फोन पर जियो सिनेमा पर देख सकते हैं, जबकि टीवी के राइट्स Star Sports के पास रहेंगे. टाटा आईपीएल में इस बार क्रिकेट प्रेमियों को जियो सिनेमा पर 12 भाषाओं में कमेंट्री का लुत्फ मिलेगा. इसमें हरियाणवी भाषा भी शामिल हैं.

वीरेंद्र सहवाग हरियाणवी भाषा में कमेंट्री करेंगे

इंडियन क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग जियो सिनेमा पर पहली बार हरियाणवी भाषा में कमेंट्री करते नजर आएंगे. वहीं, आईपीएल सीजन में इस बार स्टार स्पोर्ट्स पर नवजोत सिद्धू भी कमेंट्री करेंगे. वहीं, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा भी गुजराती भाषा में कमेंट्री करते नजर आएंगे.

इसके अलावा, इंग्लिश कमेंट्री में शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल भूमिका निभाते दिखेंगे. वहीं, जियो सिनेमा के हिंदी कमेंट्री में आकाश चोपड़ा, जहीर खान, पार्थिव पटेल, सुरेश रैना, निखिल चोपड़ा, सबा करीम, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा और अनंत त्यागी दिखाई देंगे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.