आज से शुरू हो रहा WPL मैच, यहाँ देखे 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट

नई दिल्ली | आज से क्रिकेट इतिहास में नई शुरुआत होने जा रही है. बता दें कि पहली बार बीसीसीआई वुमन प्रीमीयर लीग (WPL) का आयोजन करवाने जा रहा है. आज 4 मार्च को इसका पहला मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले 13 फरवरी को महिला प्रीमियम लीग की नीलामी प्रक्रिया खत्म हुई थी.

Indian Female Cricket Team

इस प्रक्रिया में भारतीय खिलाड़ियों के साथ- साथ कई विदेशी खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसों की बरसात हुई. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि विमेंस प्रीमियम लीग की सबसे महंगी खिलाड़ियों की लिस्ट में कौन- कौन से देश की महिला खिलाड़ी शामिल है.

आज से शुरू हो रहा है WPL

आज पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात के बीच खेला जाएगा. विमेंस प्रीमियर लीग की सबसे महंगे खिलाड़ी स्मृति मंधाना बनी है. बता दें कि यह भारतीय खिलाड़ी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इन्हें तीन करोड़ 40 लाख रुपए में खरीदा है. साथ ही, इन्हें अपनी टीम का कप्तान भी बनाया है. खास बात यह है कि सबसे पहली बोली भी स्मृति पर ही लगी थी और वही सबसे महंगी खिलाड़ी बनी.

विमेंस प्रीमियम लीग की सबसे महंगी खिलाड़ियों की लिस्ट

  • स्मृति मंधाना- 3.40 करोड़ रुपए, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (बेस प्राइस-50 लाख)
  • एश्ले गार्डनर- 3.2 करोड़ रुपए, गुजरात जायंट्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • नताली सिवर- 3.2 करोड़ रुपए, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस-50 लाख )
  • दीप्ति शर्मा- 2.6 करोड़ रुपए, यूपी वॉरियर्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • जेमिमा रोड्रिग्ज- 2.2 करोड़ रुपए, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • शेफाली वर्मा- 2 करोड़ रुपए, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 50 लाख )
  • बेथ मूनी- 2 करोड़ रुपए, गुजरात जायंट्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
  • रिचा घोष- 1.9 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बेस प्राइस- 50 लाख )
  • पूजा वस्त्राकर- 1.9 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 50 लाख )
  • हरमनप्रीत कौर- 1.8 करोड़ रुपए, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 50 लाख)

इसके अलावा भी, कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई. रेणुका सिंह को एक करोड़ 70 लाख रुपए में आरसीबी ने और देविका को एक करोड़ 40 लाख रुपए में यूपी वॉरियर्स ने, सोफी को 1 करोड़ 80 लाख रुपए में यूपी वॉरियर्स ने मारिजेन कैप को डेढ़ करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा. इन खिलाड़ियों पर भी जमकर फ्रेंचाइजियो ने पैसे लुटाए हैं.

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!