मनु भाकर सहित झज्जर जिले की 3 बेटियों ने बढ़ाया हिंदुस्तान का गौरव, एशियन चैंपियनशिप में जीते कांस्य पदक

झज्जर | खेल मैदान से हरियाणा के लिए एक और गौरवमई खबर सामने आई है. बता दें कि झज्जर जिले की 3 बेटियों ने एशियन चैंपियनशिप में एक साथ टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर हिंदुस्तान का गौरव बढ़ाया है. ओलम्पिक डबल कांस्य पदक विजेता मनु भाकर ने कजाकिस्तान में आयोजित हुई एशियन चैंपियनशिप में एक बार फिर डबल पदक जीतते हुए दुनिया में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. उन्होंने एक कांस्य पदक टीम इवेंट में और दूसरा इंडिविजुअल जीता.

manu bhaker

एशियन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

विमेंस की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर ने फाइनल मुकाबले में 219.7 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीता. झज्जर जिले के गांव गोरैया की रहने वाली मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक खेलों में 2 कांस्य पदक सिंगल और टीम प्रतिस्पर्धा में अपने नाम किए थे.

टीम इवेंट में तीनों झज्जर की बेटियां

एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में टीम इवेंट में झज्जर जिले की बेटी मनु भाकर, सुरूचि सिंह और पलक गुलिया ने 1730 प्वाइंट्स हासिल करते हुए हिंदुस्तान की झोली में कांस्य पदक डाला. तीनों बेटियों के प्रदर्शन से परिजन गदगद दिखाई दिए और कहा कि बेटियों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है.

यह भी पढ़े -  बिना कोचिंग बना लेफ्टिनेंट, हरियाणा के नितिन ने AIR 44 लाकर रचा इतिहास; पढ़ें Success Story

सुरुचि फोगाट की उपलब्धियां

  • झज्जर जिले के गांव सासरौली निवासी सुरुचि फोगाट के पदक जीतने की शुरुआत 2022 में आयोजित हुई नेशनल चैंपियनशिप में हुई थी, जहां उन्होंने 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 कांस्य पदक जीता था.
  • सुरुचि ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग गेम्स में अर्जेंटीना में आयोजित वर्ल्ड कप में एक गोल्ड और एक ब्रोंज मेडल हासिल किया था, जिनमें गोल्ड इंडिविजुअल में जीता था.
  • 2025 में आयोजित हुए नेशनल गेम्स में 2 गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुकी है.
  • सुरुचि फोगाट अब तक इंटरनेशनल व नेशनल खेलों में 30 से ज्यादा पदक जीत चुकी है.

पलक गुलिया की उपलब्धि

झज्जर जिले के गांव निमाना की बेटी पलक गुलिया ने एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है. उन्होंने 2022 में ISSF जूनियर कप में एयर पिस्टल इवेंट में महिला टीम में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था. पलक गुलिया एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता रही है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.