झज्जर | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ से आमजन के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां शहर में सीवरेज व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए 22 करोड़ रुपए की बजट राशि जारी की गई है. बहादुरगढ़ शहर के छोटूराम इलाके में कई दिनों से सीवरेज समस्या एक बड़ा विषय बना हुआ है जिसके निपटारे के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट कार्य शुरू कर दिया गया है.
दिल्ली से सटे इस शहर को सौगात
इस परियोजना का शुभारंभ बहादुरगढ़ से निर्दलीय विधायक राजेश जून द्वारा नारियल फोड़कर किया गया. इस योजना दर्जनों वार्डों की 30 से अधिक कालोनियों को फायदा मिलने वाला है क्योंकि यहां बारिश के समस्या पानी ओवरफ्लो हो जाता है जिससे आसपास के लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है. सीवरेज सफाई और रख- रखाव के लिए 10 करोड़ की लागत से मशीन भी खरीदी चाहिए.
सरकार का लक्ष्य संपूर्ण क्षेत्र का विकास
इस मौके पर विधायक राजेश ने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट व्यवस्था से शहर को साफ और व्यवस्थित रखने में सहायता मिलेगी. इसी के साथ उन्होंने बहादुरगढ़ हलके पर सरकार की विशेष कृपा के बारे में भी चर्चा की. इसके अलावा, उन्होंने बताया कि सरकार ने शहर के विकास कार्यों के लिए सभी वार्डों के लिए करीब 50- 50 लाख रुपए के बजट को स्वीकृति दी है. उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्ण क्षेत्र के विकास के लिए सरकार बजट उपलब्ध करा रही है.
