झज्जर | राजधानी दिल्ली में आयोजित हुई 5वीं स्पोर्ट्स फॉर ऑल शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में हरियाणा (Jhajjar News) के बहादुरगढ़ की निशानेबाज दिशा धनखड़ (Disha Dhankar) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया. बता दें कि इस प्रतियोगिता में 3,000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.
डॉ. करणी सिंह नर्सिंग शूटिंग रेंज में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में अभिनव शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी दिशा ने 10 मीटर एयर राइफल सीनियर महिला वर्ग में 51,000 रूपए का नगद पुरस्कार भी जीता.
2 सालों के लिए मिलेगी स्कॉलरशिप
इतना ही नहीं दिशा को इस उपलब्धि पर स्पोर्ट्स फॉर ऑल फाउंडेशन द्वारा लगातार 2 सालों के लिए ₹5000 हर वर्ष की स्कॉलरशिप प्रदान करने का भी फैंसला लिया है. अकादमी की तरफ से एक और खिलाड़ी गुरप्रीत कौशिक ने भी इसी प्रतियोगिता में काफी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 110 मीटर राइफल एनआर श्रेणी में चौथा स्थान हासिल किया और ₹2000 का नगद पुरस्कार व रजत पदक प्राप्त किया.
बाकि प्रशिक्षुको को भी मिलेगा फायदा
इस बारे में जानकारी देते हुए अकादमी के कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि अकेडमी के अन्य 35 प्रशिक्षुकों के लिए यह जीत काफी प्रेरणा दायक साबित होगी. अगले महीने फरवरी में होने वाली भारतीय टीम के ट्रायल्स में भी हमारी अकादमी के 12 खिलाड़ी भाग लेंगे, जिन्हें इस जीत से काफी फायदा मिलेगा.
