इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी को बड़ी राहत, कोर्ट ने आत्महत्या मामले में दी जमानत

झज्जर | इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. जिला एवं सत्र न्यायालय झज्जर ने इनेलो प्रदेश अध्यक्ष को अग्रिम जमानत प्रदान की है. पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे जगदीश नंबरदार की हत्या के मामले में नफे सिंह राठी को यह है अग्रिम जमानत याचिका मिली है. इतना ही नहीं, नफे सिंह राठी के भतीजे अजय दलाल उर्फ सोनू को भी सेशन कोर्ट ने अग्रिम जमानत दी है. इस केस में आरोपी महेंद्र राठी और श्याम पटवारी ने भी सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है.

Nafe Singh Rathi INLD

वकील ने रखी ये दलीलें

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नफे सिंह राठी के वकील श्यामसुंदर गोयल ने बताया कि जगदीश नंबरदार की आत्महत्या के लिए नफे सिंह राठी और उनके भांजे समेत 6 लोगों को आरोपी ठहराया गया है. इस केस के लिए जो बैकग्राउंड पुलिस और जगदीश नंबरदार के परिजनों ने तैयार किया है वह गलत है. उनका कहना है कि नफे सिंह राठी ने जगदीश नंबरदार को कभी भी परेशान नहीं किया इसलिए कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान की है.

वकील श्यामसुंदर गोयल का यह भी कहना है कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है इसलिए नफे सिंह राठी को यह अग्रिम जमानत मिली है. नफे सिंह राठी को कोर्ट ने यह अग्रिम जमानत तो दे दी है लेकिन आने वाले समय में कोर्ट का अंतिम फैसला क्या रहेगा यह देखने वाली बात होगी.

ये है मामला

दरअसल, पिछले दिनों पूर्व मंत्री मांगेराम के बेटे जगदीश नंबरदार ने पुराने जमीनी विवाद के चलते आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक ऑडियो वायरल किया था. जिसमें उन्होंने नफे सिंह राठी समेत 6 लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए थे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.