झज्जर में घने कोहरे के चलते भयानक हादसा, जिसने देखा खड़े हो गए रोंगटे

झज्जर । झज्जर में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया. बेरी कलानौर मार्ग पर ढराना मोड़ से करीब 200 मीटर की दूरी पर यह हादसा हुआ. कलानौर की ओर से एक निजी बस और गाड़ी की टक्कर हुई. इस हादसे में घायल लोग को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. बता दें कि दोनों मरने वाले पुरुष बताए जा रहे हैं.

car accident jahjjar

धुंध के कारण बस और कार की हुई जबरदस्त टक्कर 

हादसे में कुल 7-8 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. मृतकों के बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है. बता दें कि बस झज्जर से कलानौर की ओर जा रही थी. जबकि गाड़ी कलानौर से झज्जर की ओर आ रही थी. धुंध की वजह से दृश्यता कम थी. इसकी वजह से दोनों वाहनों की टक्कर हो गई. हादसे के बाद राहगीर मदद के लिए पहुंचे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. लोग घायलों की मदद के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. लोगों ने गाड़ी काटकर घायलों को बाहर निकाला. इस टक्कर में एक मोटरसाइकिल भी चपेट में आ गई. अभी तक हादसे की ज्यादा सूचना नहीं मिल पाई है.

यह भी पढ़े -  हंगरी में भारत का जलवा, अमन सहरावत ने जीता गोल्ड; पहले ही दिन आए 3 मेडल
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.