हरियाणा के बादली में BJP की बड़ी जीत, सरपंचों का सामूहिक प्रवेश

झज्जर | हरियाणा के झ्ज्जर जिले के बादली हलके में उस समय बड़ा राजनीतिक और विकासात्मक घटनाक्रम देखने को मिला जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम के दौरान करीब 200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी देने की घोषणा की. बता दें कि यह घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ की मांग पर मंच से की गई. इस दौरान क्षेत्र के लगभग 3 दर्जन से अधिक सरपंचों और सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा में शामिल होने का फैसला किया.

BJP

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और ओमप्रकाश धनखड़ ने मंच पर सभी को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. सीएम ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल में कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है. इसी कारण देशभर में युवा भाजपा की विचारधारा से जुड़ रहे हैं.

BJP किया ज्वॉइन

भाजपा में शामिल होने वालों में कई गांवों के सरपंच शामिल रहे. इनमें माच्छरौली सरपंच देवेंद्र, पाटौदा सरपंच गोविंदा, कलोई सरपंच प्रदीप, खुड्डन सरपंच जगदीप, सिलानी जालिम सरपंच महाबीर, सिलानी केसो सरपंच जयबीर, सुबाना सरपंच रोहित, कासनी सरपंच उमेद, सिलाना सरपंच राकेश, पेलपा सरपंच संदीप, पाहसौर सरपंच अनूप, जगरतपुर सरपंच मंजीत और गंगडवा सरपंच सोनू सहित कई नाम शामिल हैं.

बाढ़सा सरपंच धर्मबीर, फतेहपुर सरपंच कुलदीप, लोहट सरपंच जयकरण, भिण्डावास सरपंच दारा सिंह, निमाणा सरपंच मलखान सिंह, छपार सरपंच श्रीभगवान, बोडिया सरपंच परमजीत, जटवाड़ा सरपंच लक्ष्मी देवी, सुलोधा सरपंच प्रदीप, लुकसर सरपंच विजय और तुंबाहेड़ी की सरपंच पूनम रानी ने भी भाजपा का दामन थामा.

यह भी नाम शामिल

मुबारिकपुर की सरपंच गुड्डी देवी, बामनौला सरपंच अनुराज, लाडपुरा सरपंच अमित, लगरपुर सरपंच कृष्ण कुमार और कुकडौला सरपंच जयबीर पंघाल भी भाजपा में शामिल हुए. वहीं, बेरी हलके से महेन्द्र सिंह, मातन सरपंच जयभगवान, दहकोरा सरपंच जयभगवान, छारा सरपंच प्रतिनिधि दीपक, रोहद सरपंच भारत, बाकरा से सुरेन्द्र कौशिक ब्लॉक समिति सदस्य, दुबलधन सरपंच जगपाल, धौड़ सरपंच सत्यनारायण, गोदड़ी सरपंच मनवीर, सफीपुर सरपंच संदीप, छुड़ानी सरपंच विनोद, दुल्हेड़ा सरपंच अमित, डाबोदा सरपंच मनजीत, खरमाण सरपंच प्रवीन और सिलौठी सरपंच विक्रम भी भाजपा में शामिल हुए.

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वालों में अमित किन्हा माछरौली, मोहित, प्रिंस, लाला प्रधान मुनीमपुर, मोनू फोगाट, जितेंद्र गुर्जर एमपी माजरा, मंजीत यादव असदपुर खेड़ा, अमित यादव खेड़ी, सुरेश मास्टर जौंधी, मास्टर जयप्रकाश दुहन झज्जर, प्रदीप पहलवान भदानी, परमिंद्र खेडक़ा गुर्जर, वीरेंद्र धनखड़, योगेश फोगाट, राजेश भिंडावास, सचिन बेनिवाल, फ्रेंडस ग्रुप झज्जर और हेमराज पूर्व प्रधान मंदिर कमेटी पाहसौर शामिल रहे.

OP धनखड़ ने कही यह बात

कार्यक्रम में ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि बादली के लिए आज का दिन विशेष है. उन्होंने कहा कि बागवानी परियोजनाओं से क्षेत्र में कृषि और बागवानी के आधुनिक स्वरूप को बढ़ावा मिलेगा, युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी. किसानों को नई तकनीक और बेहतर संसाधनों का लाभ मिलेगा. उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि चौधर के नाम पर राजनीति करने वाले बाबू- बेटे से जनता का मोहभंग हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि जिले में भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है. आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर कमल खिलेगा.

Avatar of Sanjucta Pandit
Sanjucta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.