हरियाणा की लाड़ली मनु भाकर एशियन चैंपियनशिप के लिए कजाकिस्तान रवाना, गोल्ड पर टिकी निगाहें

झज्जर | हरियाणा के झज्जर जिले के गांव गोरिया की बेटी मनु भाकर ओलंपिक 2024 में डबल ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं. अब वह शूटिंग एशियन चैंपियनशिप के लिए जोरदार तैयारी कर रही हैं और हर शूटिंग इवेंट में हिस्सा भी ले रही हैं. कजाकिस्तान में होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए मनु 14 अगस्त को ही रवाना हो चुकी हैं. 16 से 30 अगस्त तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में वह भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

manu bhaker

गोल्ड जीतने का लक्ष्य

2023 में आयोजित एशियाई गेम्स में मनु भाकर ने 25 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. अब उनकी नजर इस चैंपियनशिप में एक और मेडल जीतने पर है.

यह भी पढ़े -  न्यू चंडीगढ़ टेस्ट मैच, उमड़ा क्रिकेट प्रेमियों का सैलाब; शुभमन गिल का विकेट बना चर्चा का विषय

मनु की मां सुमेधा भाकर ने बताया कि बेटी लगातार मेहनत कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी वह गोल्ड जीतकर देश का मान बढ़ाएंगी. उन्होंने कहा कि मनु का फोकस 2027-28 में भारत में होने वाले वर्ल्ड कप पर है, जिसके लिए वह जी-जान से मेहनत कर रही हैं. बता दें कि मनु ओलिंपिक में सिंगल 10 मीटर एयर पिस्टल और डबल 25 मीटर एयर पिस्टल में ब्रोंज मेडल अपने नाम कर चुकी है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts